गाज़ीपुर स्वर्णकार समाज के महाधिवेशन मे जाने के लिए जनसम्पर्क अभियान- 21.दिसम्बर को आल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के बैनर तले लखनऊ मे आनंदी वाटर पार्क एवं रीजार्ट मे अधिवेशन का आयोजन किया गया है, एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुकुल वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री पृथ्वीपाल स्वर्णकार के नेतृत्व मे पूरे देश के समाज को आने का आह्वान किया गया है,गाज़ीपुर स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने जिले के विभिन्न जगहों जखनिया, सादात, हंसराजपुर, बिरनो, दुल्लहपुर, जलालाबाद,क़ासिमबाद, गांगुली मोहम्मदाबाद, अंधऊ,जंगीपुर, गाज़ीपुर शहर के समाज के लोगों से सम्मेलन मे आने की अपील क़ी.इस सम्मेलन के मुख्य अथिति सूबे के मुखिया माननीय श्री योगी आदित्य नाथ जी होंगे. ज्वेलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्री अर्जुन सेठ ने बताया की इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एवं जनकल्याण पर चर्चा, सरकार की नई परियोजनाओ और व्यापार एवं व्यापारी पर आने वाली समस्याओ व समाधान पर चर्चा की जाएगी. जनसम्पर्क मे जिलामहामंत्री विनोद वर्मा,. जिलाचेयरमैन बेचन वर्मा,प्रमोद वर्मा, प्रहलाद वर्मा,जिलामंत्री राजेश वर्मा, प्रदेश मंत्री मनोज वर्मा, जिलाकोध्यक्ष राज कुमार वर्मा,रामजी वर्मा निरंकारी आदि लोग सम्मिलित हुए. जावेद आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर