Follow us on

वाराणसी मंडल की बालिकाओं का दबदबा, सब जूनियर कुश्ती में 2 स्वर्ण समेत 5 पदक

Share this post:

मऊ, काशी दीप विजन 27 दिसंबर 2025: बालिका सब जूनियर खेल विभाग एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में 25 से 27 दिसंबर तक मऊ जिला खेल कार्यालय में आयोजित सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल ने शानदार प्रदर्शन किया। मंडल ने दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल पांच पदक हासिल किए।पदक विजेताओं का जलवा46 किलो वर्ग में नेहा पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।53 किलो वर्ग में रिया यादव ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक प्राप्त किया।57 किलो वर्ग में बंधना चौहान ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता।61 किलो वर्ग में खुशी चौहान ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।69 किलो वर्ग में रोली यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।पदक विजेता पहलवानों को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण भूषण शरण सिंह, महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, वाराणसी कुश्ती संघ के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राजीव सिंह रानू, संयुक्त सचिव राजकुमार मिश्रा तथा क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जयप्रकाश यादव (उप अधिकारी, आजमगढ़), राम सजन यादव (कुश्ती प्रशिक्षक), विनोद यादव (कुश्ती प्रशिक्षक) तथा विशाल यादव (कुश्ती प्रशिक्षक) भी उपस्थित रहे। रिपोर्ट नवीन प्रकाश।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x