Follow us on

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट                                  मिर्जापुर- कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद अनुप्रिया पटेल ने की। बैठक में अमृत जल एवं हर घर नल से जल के लिए खोदी जा रही सड़कों का निर्माण न कराने पर चर्चा किया गया।बैठक में जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, हर घर जल योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मनरेगा सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर गहन चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके संज्ञान में लगातार बिजली और सड़क से संबंधित शिकायतें आती रहती हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आम जनता को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ गति भी आवश्यक है और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।अनुप्रिया पटेल ने यह भी कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ हों और आम नागरिकों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिले। इसके लिए अधिकारियों को नियमित समीक्षा, क्षेत्रीय भ्रमण और शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देना होगा।बैठक में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, जिला विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक सुमन वर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति से संबंधित प्रस्तुतियां दीं और केंद्रीय मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन का आश्वासन दिया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x