कड़ाके की ठंड को देखते पालिका स्तर पर चिन्हित स्थानों पर जलाए गए अलाव ठंड से मिली राहगीरों को निजाद

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया                      जमानियां। नगर पालिका परिषद क्षेत्र इन दिनों कड़ाके की ठंड शनिवार को पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नगर पालिका परिषद द्वारा किया गया। शनिवार की सुबह से कड़ाके की ठंड का एहसास किया गया। गलन के चलते लोगों को दैनिक कार्यों के लिए घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ठंड का सबसे अधिक असर बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ रहा है।

ठंड से बचाव के लिए अलाव की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराया जा रहा है। ताकि लोगों को मुश्किलों का सामना करना ना पड़े। बताया जाता है। कि सार्वजनिक स्थानों, चौराहों और प्रमुख मार्गों पर तत्काल अलाव जलाए गई।

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि ठंड से बचाव के लिए अलाव एकमात्र सहारा है। लेकिन मोहल्लों में अलाव की इसकी व्यवस्था नहीं की गई है। कड़ाके की ठंड के कारण बुजुर्गों और बच्चों में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। राहगीरों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार (ईओ) ने बताया कि ठंड को कोहरे को देखते हुए। अलाव की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे है। ताकि लोगों को ठंड से राहत मिल सके। ईओ ने नागरिकों से किसी भी समस्या की जानकारी नगर पालिका परिषद कार्यालय को देने की अपील भी की। ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके। ताकि उन्हें कड़ाके की ठंड से राहत मिल सके।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x