Follow us on

आज का युग नव वर्ष 2026 की प्रेरणादायक शुरुआत 

Share this post:

 कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट

आज कसया तहसील अंतर्गत ग्राम सभा कुढ़वा दिलीप नगर टोला में नव वर्ष 2026 की शुरुआत समाज के लिए एक नई उम्मीद और नई सोच के साथ हुई।समाज में शिक्षा और जागरूकता की अलख जगाते हुए युवाओं ने एक सराहनीय पहल की, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनेगी।युवा समाजसेवी रणधीर कुमार गोंड, विशाल गोंड, अजय गोंड, सुनील परवाना, हरेंद्र गुप्ता, मयंक चतुर्वेदी, सुनुवर, रौनक एवं सम्मानित ग्रामवासियों द्वारा बच्चों के बीच पठन-पाठन की सामग्री का वितरण कर यह संदेश दिया गया कि शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है,रणधीर गोंड जी ने कहा कि प्रत्येक परिवार, चाहे वह किसी भी वर्ग से हो, उसके हर युवा की जिम्मेदारी है कि वह शिक्षा की ओर बढ़े, जागरूक बने और अपने अधिकारों को पहचाने।यह सोच वास्तव में समाज को नई दिशा और नई दशा देने वाली है।ऐसी सकारात्मक पहलें ही सशक्त समाज की नींव रखती हैं।इन सभी युवाओं को दिल से सलाम, जो नव वर्ष को केवल मनाया नहीं बल्कि उसे सार्थक बनाया।शिक्षा, एकता और जागरूकता की यह लौ यूँ ही जलती  रहे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights