कड़ाके की ठंड और सर्दी से बचाव के लिए जगह जगह लकड़ी गिराकर अलाव जलवाया

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

जमानियां। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले सेवा भाव दिखाते हुए। पालिका क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से लोगों को बचाने के लिए कई कुंतल सूखी लकड़ियों की व्यवस्था कराया जा रहा हैं। कुल 50 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवार रामनिवास प्रसाद अपने दर्जनभर समर्थकों के साथ शुक्रवार की रात्रि समय हरपुर से लेकर स्टेशन बाजार व कस्बा बाजार में सुखी लकड़ी गिराकर अलाव जलवाया। इस दौरान कड़ाके की ठंड से लोगों को बचाने के लिए नगर पालिका परिषद में कई कुंतल सूखी लकड़ियों की व्यवस्था करा रहे है। पालिका के भावी उम्मीदवार रामनिवास प्रसाद ने बताया कि सुखी लकडियों से विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी। नगर पालिका के सभी स्थानों पर अलाव जलाईं गई। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को सेवाभाव से कड़ाके की ठंड को देखते हुए। सर्दी से गरीब लोगों को बचाने के लिए निजी स्तर पर अलाव की पुख्ता इंतजाम किए गए। रामनिवास ने बताया कि अलाव जलाने के लिए सुखी लकड़ियां खरीदी जा रही है। लगभग 50 स्थानों पर जलवाई गई अलाव ताकि स्थानीय निवासियों के साथ बाजार आने वाले लोगों को ठंड से राहत मिल सके। इस दौरान पालिका के भावी उम्मीदवार के पिता मार्कण्डेय प्रसाद ने कहा कि जिसके दिल दिमांग में सेवा करने का भाव होगा। वहीं सच्चा जनप्रतिनिधि लायक सिद्ध होगा।

बताया जाता है। कि कड़ाके की ठंड और शीतलहर के मद्देनजर नगरवासियों को राहत देने के लिए आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद भावी उम्मीदवारों ने अपने अपने हैसियत के तहत अलाव की व्यापक व्यवस्था कराकर रहे है। इस व्यवस्था का विस्तार करते हुए सभी वार्डों के प्रमुख चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी अलाव की सुविधा सुनिश्चित व्यवस्था करा रहे है। रामनिवास ने कहा कि इसका उद्देश्य आमजन, राहगीरों, मजदूरों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों को ठंड से बचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x