विजय कुमार प्रजापति की रिपोर्ट वाराणसी
वाराणसी। सर्व समाज केसरिया काशी सेवा समिति की ओर से धौरहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरापर (रघुवंश निवास) में जनहित में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय, वाराणसी के तत्वावधान में आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. एसएन संखवार (निदेशक आईएमएस बीएचयू) एवं विशिष्ट अतिथि विधायक त्रिभुवन राम ने किया। कार्यक्रम की संयोजिका समाजसेवी रेखा रघुवंशी रहीं, जबकि आयोजन सर्व समाज केसरिया काशी सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष नागेश रघुवंशी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, नेत्र परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 30 यूनिट रक्तदान किया गया। लगभग 100 लोगों की आंखों की जांच की गई, जबकि करीब 150 लोगों ने सामान्य चिकित्सा परामर्श और उपचार की सुविधाओं का लाभ उठाया। इसके साथ ही जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए गए।