Follow us on

*युवा साथियों को जीवन के हर क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम को प्राथमिकता देनी चाहिए

Share this post:

सह संपादक कमलनयन  जायसवाल 

शाहगंज नगर के लक्ष्मी नारायण वाटिका प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के “संघ शताब्दी वर्ष” के उपलक्ष्य में भव्य युवा सम्मेलन एवं समरसता भोज का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ शताब्दी वर्ष के संयोजक ईशान जायसवाल (राम) ने किया, जबकि संयोजन प्रदीप यादव एवं अमित त्रिपाठी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में पधारे सह प्रांत प्रचारक सुनील जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा साथियों को अपने व्यवसाय, शिक्षा और निजी जीवन के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति भी गहरी निष्ठा और प्रेम भाव रखना चाहिए। उन्होंने संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन प्रसंगों के माध्यम से राष्ट्रसेवा की प्रेरणा दी तथा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ईशान जायसवाल (राम) ने सरदार भगत सिंह एवं अन्य युवा क्रांतिकारियों के राष्ट्र के लिए किए गए बलिदानों को स्मरण कराते हुए युवाओं से राष्ट्रसेवा में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।कार्यक्रम का संचालन सह संयोजक धीरज पाटिल ने किया। समापन राष्ट्रगान एवं समरसता सहभोज के साथ हुआ। अंत में कार्यक्रम संयोजक प्रदीप यादव ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा सभी सहयोगियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।इस अवसर पर जिला प्रचारक अमरजीत, नगर प्रचारक रवि, संघचालक दिलीप, कार्यवाह हनुमान, सह संयोजक धीरज पाटिल, अमित त्रिपाठी, क्षेमेंद्र सिंह, राहुल अन्ना, शिवा, विजय, प्रिंस, अनुराग, अवनीश, पवन, मुकेश सहित सैकड़ों की संख्या में युवा व्यवसायी, विद्यार्थी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x