*वाराणसी: चेतगंज थाना पुलिस ने एक व्यापारिक ऋण धोखाधड़ी मामले में वांछित अभियुक्त कौशल सेठ (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।*यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देशों के तहत की गई,*अभियुक्तों पर पंजाब एंड सिंध बैंक से गोल्ड टेस्टिंग मशीन खरीदने के लिए 18 लाख रुपये के व्यापारिक ऋण को जालसाजी से प्राप्त करने और गबन करने का आरोप है,*मामला दिनांक 06 जून 2025 को थाना चेतगंज में दर्ज किया गया था, कौशल सेठ को 18 जनवरी 2026 को नवापुरा, दारानगर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, अधिकारियों की भूमिका पुलिस टीम ने गिरफ्तारी अभियान अंजाम दिया, पुलिस टीम प्रधान निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज उप निरीक्षक विकल शाण्डिल्य लहुराबीर चौकी प्रभारी मुख्य आरक्षी भरत यादव थाना चेतगंज आरक्षी प्रशान्त तिवारी सर्विलांस सेल*