Follow us on

ब्लाक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का हुआ आयोजन

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

जमानियां। निपुण भारत के प्री प्राइमरी शिक्षा के तहत ब्लाक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार बीआरसी के प्रांगण में कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के द्वारा किया गया। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार अन्य विभागीय अधिकारियों ने बारी बारी से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया गया। उत्सव कार्यक्रम में पठन पाठन में अच्छे कार्य करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम करके सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ज्योति चौरसिया ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा एवं प्राथमिक शिक्षक के तहत कक्षा एक, दो व तीन हेतु निर्धारित अधिगम लक्ष्यों एवं उनकों प्राप्त करने संबंधी प्रवधि आदि से मौजूद लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर तीन से आठ वर्ष के छोटे बच्चों सहित सभी बच्चों को उनकी आयु के अनुसार आंगनबाड़ी या विद्यालयों मं नामांकित कराने प्रतिदिन विद्यालय भेजने प्रगति संबंधी जानकारी लेने, गृह कार्य पूर्ण कराने संबंधी शपथ उपस्थिति सभी प्रतिभागियों व अभिभावकों को कराई गई। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि निपुण भारत अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के विभिन्न ब्लाक स्तरीय आयोजित एक ब्लॉक-स्तरीय उत्सव है। जिसका मुख्य उद्देश्य पूर्व-प्राथमिक शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना और प्राथमिक विद्यालयों के बीच सहयोग स्थापित करना, और भाषा व गणित की बुनियादी समझ विकसित करने के लिए अभिभावकों व समुदाय को जागरूक करना है। उन्होंने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और उनकी उपलब्धियों को सराहा जाता है। उक्त मौके पर मुख्य अतिथि ज्योति चौरसिया, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, बाल विकास परियोजनाधिकारी सायरा परवीन, अखिलेश कुमार सुरेश सिंह, अरविंद सिंह, प्रतिभा सिंह, सुपर वाइजर लीलावती देवी, गणेश पाण्डेय सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights