गोंडवाना गणतंत्र पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के मार्गदर्शन और नेतृत्व पर प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी 8 बार के दुद्धी विधायक एवं पूर्व मंत्री रहे परम आदरणीय विजय सिंह गोंड के पेनवासीउपरांत उनके चंदन पान, पगड़ी रस्म में शामिल होने जन्मभूमि कथौली, मझौली दुद्धी जाते वक्त गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और गोंडवाना गोटूल के कर्मठ ,संघर्षरत, कर्तव्यनिष्ठ सिपाहियों द्वारा भव्य, दिव्य, और शानदार तरीके से स्वागत किया गया, पार्टी के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, धर्माचार्य, भूमक, और गोटूल के व्यवस्थापक और गोटूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रसूति दी गई, और स्वागत किया गया,, प्रदेश अध्यक्ष के साथ वाराणसी जिला अध्यक्ष विनोद शाह मरकाम, जिला उपाध्यक्ष लालबहादुर गोंड, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा ओमप्रकाश सिंह पोया , जिला महासचिव प्रदीप पोया, प्रदेश संगठन मंत्री उमाशंकर गोंड, का अक्षत चंदन, माल्यार्पण पुष्प गुच्छ, एवं स्वागत गीत कर जोरदार तरीके से स्वागत किया गया,
उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी ने जिला कार्यकारिणी की बैठक कर, पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुवे आगामी चुनाव पर मार्ग दर्शन दिए,
तत्पश्चात पूरी टीम के साथ जिला अध्यक्ष सोनभद्र रामनरेश जी, प्रदेश महासचिव रमाशंकर जी, विधायक जी के समाधि स्थल पर पहुंच कर पुष्प अर्पण कर सेवा मान किए , उसके बाद उनके परिवार से मिलकर दुख पर सांत्वना प्रकट किए, साथ में प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा संतोष गौतम,, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अमर सिंह मरकाम,, विधान सभा अध्यक्ष दुद्धी एड सुखदेव सिंह , जिला संगठन मंत्री हीरा लाल मारपच्ची , उपस्थित रहे,