Follow us on

मेजबान कोरौता एकेडमी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — कोरौता मैदान पर कोरौता हाकी एकेडमी द्वारा आयोजित सातवीं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल 7ए साइड हाकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मैच खेले गये जिसमें पहला मुकाबला गंगापुर एकेडमी और सिगरा स्टेडियम के मध्य खेला गया। जिसमें गंगापुर एकतरफा मुकाबले में 7-1 से बिजयी रही। दूसरे मैच में मालवीय क्लब बीएचयू ने बनारस इंडिपेंडेंट क्लब को 2-1 से तथा तीसरे मैच में अभिनव क्लब अम्बेडकर नगर ने कैण्ट स्टार को 8-1 से तथा मेजबान कोरौता एकेडमी ने एलबीएस को 2-1 से पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।पहला सेमीफाइनल मुकाबला मालविया क्लब बीएचयू और अम्बेडकर नगर से दूसरा सेमीफाइनल कोरौता एकेडमी और गंगापुर के मध्य होगा।फाइनल मुकाबला दोपहर में खेला जायेगा।इस अवसर पर अखिलेश सिंह, पप्पू पटेल(जि.पं.स.),भानु शंकर पटेल(जिला महामंत्री भाजपा), राजकुमार सिंह एलआईसी,इन्द्र कुमार सिंह, कन्हैया प्रजापति एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।निर्णायक भूमिका में मो.जावेद,सुरेन्द्र गौड़ और अमित यादव रहे। अतिथियों का स्वागत ग्राम प्रधान दिनेश पटेल ने किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights