Follow us on

आउटसोर्सिंग स्वीपर चौकीदार अपने कार्य के प्रति लापरवाह

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

 

 

 

जमानियां। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्वीपर चौकीदार अपना काम छोड़ कुर्सी पकड़ने और डाक्टर साहब कहलाने के लिए में रुचि दिखा रहा है। सफाई और चौकीदार का जिम्मा छोड़ दिया है। जिससे कई बार सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। आउटसोर्सिंग के तहत स्वीपर चौकीदार पद पर नियुक्ति की गई। ताकि कार्यभार कम हो और सफाई सुचारू रूप से चले। सफाई कर्मी वार्डों की सफाई, धूल झाड़ने और फर्नीचर चमकाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। परन्तु स्वीपर चौकीदार कर्मी मकसूदन पांडेय चिकित्सकों की मिली भगत से अपने कार्य को ताख पर रखकर मौज मस्ती के साथ कुर्सी पकड़ने के साथ दवा वितरण करने में मशगूल रहता है।

बताया जाता है। की प्राथमिक स्वास्थ्य विभाग में सफाई कार्य में सुधार के लिए आउटसोर्सिंग के तहत स्वीपर चौकीदार के पद पर मकसूदन पांडेय की नियुक्त हुई।

इसके बाद भी सफाई कार्य के साथ चौकीदारी पर कार्य करते कभी भी नहीं देखा जा सकता है। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार चिकित्सक देखने के बाद भी कार्यवाही नहीं करना चाहते है। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, नगर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अमन खान गांधी ने बताया कि विभाग में फैल रही लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिसका जो कार्य है। उसी पद पर कार्य मन लगाकर कार्य करना चाहिए। अन्यथा लापरवाही के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ रुद्रकांत सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल किया जाएगा। अगर कार्य में लापरवाही मिलता है। तो उस कर्मी के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्यवाही की जा रही

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x