वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने शनिवार को बाल विवाह के विरोध में जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर प्राचार्य प्रो.मिथिलेश सिंह ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कम उम्र में विवाह करने से मानसिक विकास प्रभावित होता है,साथ ही वह अपनी शिक्षा भी पूर्ण नहीं कर पाती है।बाल विवाह एक सामाजिक अपराध है।बाल विवाह के बनाये गये कानूनों का कड़ाई से पालन होना चाहिए।रैली का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। छात्राओं ने पोस्टर और नारों के माध्यम से आम जन मानस को जागरूक किया।रैली का संयोजन प्रो.मृदुला व्यास ने किया।इस रैली में सुधा यादव,डा.सुमन सिंह, डा.वेणु वनिता,डा.उषा बालचंदानी समेत कई शिक्षिकायें व काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
Post Views: 77