सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। किसी ने बताया कुर्सी बचाओ बजट, तो किसी ने लोक कल्याणकारी। कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बजट देखते चिकित्सक प्रभारी डॉ रुद्रकांत सिंह, देवेंद्र कुमार, शमशेर बहादुर सहित मोहित कुमार आदि स्वस्अथये कर्मियों ने बजट का स्वागत किया। तो वहीं समाजवादी पार्टी सहित बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसे कुर्सी बचाओ बजट बताया। बताया जाता है। की रविवार को बजट भाषण में वित्तमंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। जिसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से प्रतिक्रियाएं व्यक्त किया। जहां सत्ता पक्ष के अरविंद सिंह, गिरधारी सिंह, चंदन तिवारी सहित आदि लोगों ने इस बजट का दिल खोलकर स्वागत किया। वहीं विपक्ष समाजवादी पार्टी के संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रजनीकांत यादव, विजय यादव, दयाशंकर यादव, फौजदार यादव, बहुजन समाज पार्टी के मंडल अध्यक्ष धनंजय मौर्य, आजाद कुशवाहा, धर्मराज सिंह कुशवाहा इसमें तमाम खामियां गिनाईं। जब कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को मोदी सरकार का बजट पेश किया। अपने बजट भाषण में वित्तमंत्री ने कई बड़े ऐलान किए, जिसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से प्रतिक्रियाएं आईं। जहां सत्ता पक्ष के लोगों ने इस बजट का दिल खोलकर स्वागत किया वहीं विपक्ष ने इसमें तमाम खामियां गिनाई। वहीं भाजपा पार्टी से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, अनिल कुमार मद्धेशिया, राजू पांडेय ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए। कहा कि यह एक लोक कल्याणकारी बजट है। जो 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं और आकांक्षाओं तथा अमृतकाल के सभी संकल्पों को पूरा करेगा। वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष धनंजय मौर्य इसे देश के गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, महिलाओं, हाशिए पर पड़े और उपेक्षित ‘बहुजनों’ (समुदायों) के लिए निराशाजनक बताया।