Follow us on

फरवरी को सलारपुर में जगदेव जयंती मेले का कार्यक्रम किया गया

Share this post:

साक्षी सिंह की रिपोर्ट                                         वाराणसी-2 फरवरी, 2026 सलारपुर, वाराणसी। आज सलारपुर गांव में अमर शहीद जगदेव प्रसाद प्रतिमा स्थल, पानी टंकी के पास जगदेव जयंती मेले का कार्यक्रम किया गया। मेले में आसपास के गांवों के स्त्री-पुरुष व बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। शुरू में मेला प्रभारी बच्चे लाल राजभर और मेला संयोजक महेंद्र प्रताप मौर्य ने मेले में आए हुए आगंतुकों का हार्दिक स्वागत किया। दलाइट ऑफ एशिया के डायरेक्टर परमेश्वर राजभर के नेतृत्व में विद्या विहार इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई, साथ ही साथ मानववादी महापुरुषों की पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रतिभा सम्मान परीक्षा के सफल छात्र-छात्राओं को सम्राट अशोक शील्ड देकर सम्मानित किया गया।वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त टीमों को भी सम्मानित किया गया। सलारपुर के आसपास के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने क्रांतिकारी महापुरुषों के ऊपर गीत, संगीत, नाटक इत्यादि रंगारंग मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।जगदेव जयंती मेला के मुख्य अतिथि मोतीलाल शास्त्री ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार लेनिन जगदेव प्रसाद बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार करने का बीड़ा उठाया।वे पूरे देश में शोषितों का निच्छक्का राज बनाना चाहते थे। शिक्षा, नौकरी, शासन-प्रशासन,राजनीति हर जगह शोषितों, वंचितों की भागीदारी की बात करते थे। आज यूजीसी गाइडलाइन का जो कानून बना है, उसे लागू करने की जरूरत है।देश में समता तभी आएगी जब यूजीसी गाइडलाइन कानून लागू हो, जिससे कि शोषित-वंचित समाज के अभ्यर्थियों के साथ उच्च शिक्षण संस्थानों में कोई भेदभाव ना हो सके, अत्याचार ना हो सके और उनकी भी आरक्षण के कानून के हिसाब से उच्च शिक्षण संस्थानों में भागीदारी हो सके । जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं, वे नहीं चाहते की सभी जाति-वर्ग के लोग को समान अधिकार मिले। वे लोग जो पिछड़े, दलित, शोषित की बात करते थे, आज यूजीसीगाइडलाइन कानून का विरोध कर रहे हैं। ऐसा करके उन्होंने यह जता दिया कि वे साधु के भेष में भेड़िए हैं। मैं पिछड़े और दलित समाज को समझाना चाहता हूं कि वे एकजुट होकर यूजीसी गाइडलाइन कानून का पूरी ताकत के साथ समर्थन करें।विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुकर मौर्य ने अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जगदेव प्रसाद ने 90 सैकड़ा कमेरा समाज को एकजुट कर शासन प्रशासन व राजनीति में भागीदारी के लिए संघर्ष किया। वे शोषित-कमेरा समाज के मान-सम्मान और स्वाभिमान तथा आर्थिक विकास के लिए लड़ते-लड़ते शहीद हो गए।डॉ राहुल राजभर, मुसाफिर प्रसाद, डॉक्टर गिरीश कुमार मौर्य, संजय कुमार मौर्य (ग्राम प्रधान सलारपुर) राजेंद्र प्रसाद लक्ष्मण प्रसाद, द डॉक्टर अरविंद, गया प्रसाद, पंचम प्रसाद, डॉक्टर रामखेलावन राजभर, शिव मूरत राजभर इत्यादि लोगों ने अपने विचारों को व्यक्त किया। मेले के संरक्षक डा. बिंद्रा प्रसाद मौर्य ने आए हुए समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी अमर नाथ मौर्य (पूर्व सा ही पीओ जगन्नाथ कुशवाहा तथा संचालन पंकज कुमार मौर्य ने किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x