Follow us on

तलवार से मारकर हत्या प्रशासन जांच में जुटी

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर                       मिर्जापुर में शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का पोखरा मोहल्ले में बीती रात करीब 11 बजे सनसनीखेज वारदात सामने आई। घर के पास टहल रहे युवक पंचदेव पर तलवार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने हमलावर को पीट दिया। जिसकी हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल से वाराणसी रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सोमेन बर्मा, सिटी नितेश सिंह और सीओ सिटी विवेक जावला पुलिस बल एवं फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया गया कि आरोपी ने घटना से कुछ समय पहले मृतक के भाई और भाभी के साथ भी मारपीट की थी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए बीएचयू, वाराणसी रेफर किया गया था। उनके घर आने के बाद भी आरोपी धमकी दे रहा था। प्रारंभिक जांच में हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग रहे आरोपी रमेश को परिजनों ने पकड़ लिया । उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपी की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights