Follow us on

चौबेपुर थाना क्षेत्र के बभनपूरा रिंग रोड पर एक्सीडेंट में दो की मौत

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बभनपूरा रिंग रोड पर एक्सीडेंट में दो की मौ।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बीती रात चौबेपुर थाना क्षेत्र के बभनपुरा गंगा पुल के ऊपर मोटरसाइकिल नंबर UP65CP2390 सवार चालक रविंद्र मिश्रा पुत्र स्वर्गीय घनश्याम मिश्रा तथा श्री यादव पुत्र रामधनी यादव निवासीगण कमौली साथ में एक और लड़का बैठा था जो मोटरसाइकिल से चंदौली से वाराणसी की तरफ आ रहे थे तथा वाराणसी से चंदौली की तरफ रिंग रोड पर जा रही फोर व्हीलर गाड़ी नंबर UP 40N 52 52 से आपस में एक्सीडेंट हो गया जिसमें आंध्र प्रदेश के श्रद्धालु दर्शन करने के पश्चात ट्रेन पकड़ने के लिए मुगलसराय के लिए जा रहे थे।

सूचना पर चौबेपुर पुलिस द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु नरपतपुर लाया गया तो रविंद्र मिश्रा पुत्र स्वर्गीय घनश्याम मिश्रा निवासी कमौली थाना चौबेपुर वाराणसी की मृत्यु हो गई तथा श्रीमन नारायण यादव पुत्र रामधनी यादव निवासी कमौली सिंहवार थाना चौबेपुर को ट्रामा सेंटर भेजा गया था दौरान इलाज उनकी भी मृत्यु हो गई।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights