जमानियां रिपोर्ट सलीम मंसूरी। जे आई,एफ एम के प्रांगण में शनिवार को प्रबंधक मोहम्मद आरिफ मंसूरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों को केक काटकर शिक्षक दिवस को धूमधाम से मनाया। इसके साथ ही रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शिक्षक शाहिद जमाल मंसूरी ने बच्चों को शिक्षक दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस बड़े उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यार्थी बने शिक्षक गतिविधि रही। जिसमें विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए। कक्षा में अपने सहपाठियों को पढ़ाया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने शिक्षण की जिम्मेदारियों को समझा तथा अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। प्रबंधक मोहम्मद आरिफ मंसूरी ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनके समर्पण, परिश्रम एवं निष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं और विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार, अनुशासन एवं चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह आयोजन शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सार्थक अवसर बना। इस कर्यक्रम में विद्यालय के सभी सम्मानित शिक्षकगण उपस्थित रहे। उक्त मौके शाहिद जमाल मंसूरी, आरीफ मंसूरी, मनीष, अनुराग, रिजवाना, मीना, खुशनुमा, शालिनी सहित आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।