रिपोर्ट सलीम मंसूरी जमानियां। रामलीला चबूतरे पर सोमवार अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) और सवर्ण समाज के नेतृत्व में यूजीसी (UGC) नीतियों के विरोध और जातिगत आरक्षण की जगह आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन किया गया।
इस आंदोलन के दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष राज कुमार सिंह की अगुवाई में सवर्ण समाज के लोगों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन (पत्रक) स्थानीय एसडीएम सुश्री निधि को सौंपा। इस दौरान धरना दे रहे लोगों ने एक स्वर में UGC के हालिया नियमों को वापस लेने की पुरजोर मांग की हैं। उक्त धरने को संबोधित करते हुए। राजकुमार सिंह ने कहा कि जातिगत आरक्षण को समाप्त कर समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए आर्थिक आधार पर आरक्षण व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। एवं सवर्ण आयोग का गठन करने तथा सामान्य वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए एक समर्पित सवर्ण आयोग बनाने की बात रखी गई है। उन्होंने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में सुधार को लेकर सवर्ण समाज द्वारा लगातार प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का सिलसिला चल रहा है। बताया जाता है। कि जमानियां में सवर्ण समाज द्वारा यूजीसी की नई नीतियों (यूजीसी रोलबैक) और वर्तमान जातिगत आरक्षण व्यवस्था के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। इस आंदोलन के तहत सवर्ण समाज के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा। इस पत्रक के माध्यम से आंदोलनकारियों ने मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें उठाई हैं। यूजीसी नीतियों को वापस लिया जाए। आर्थिक आधार पर आरक्षण के लिए पहल होनी चाहिए। वर्तमान समय में जातिगत आरक्षण व्यवस्था की जगह समाज के सभी वर्गों के लिए आर्थिक स्थिति को आधार बनाकर आरक्षण लागू करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की वकालत किया गया। उक्त मौके पर राजकुमार सिंह, अमरेंद्र सिंह, अमित सिंह, विनय कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, रौशन सिंह, याक़ूब खान,धमेन्द्र कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह,विकास सिंह,अमरनाथ सिंह,अजीत कुमार सिंह आदि सहित सैकड़ों अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा कार्यकर्ता शामिल रहे।