Follow us on

एसीपी प्रतीक कुमार को भावभीनी विदाई: पुलिस परिवार ने सराहा उत्कृष्ट कार्यकाल

Share this post:

शिवपूजन कुमार की रिपोर्ट                            वाराणसी* बड़ागांव स्थित बनारस किला में गुरुवार को पिंडरा एसीपी प्रतीक कुमार के स्थानांतरण पर एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डीसीपी गोमती, ‘लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान ने एसीपी प्रतीक कुमार के कार्यकाल की मुक्तकंठ से सराहना की।

डीसीपी नीतू काद्दयान ने कहा कि प्रतीक कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास जगाने में सराहनीय भूमिका निभाई है। अन्य अधिकारियों ने भी उनकी त्वरित निर्णय क्षमता और निष्पक्ष कार्यशैली की प्रशंसा की। इस भावुक अवसर पर बड़ागांव थाने के हेड कांस्टेबल आनंद सिंह सहित समस्त पुलिस परिवार ने उन्हें स्मृति चिन्ह व बुके भेंट कर विदाई दी। पुलिसकर्मियों ने फूल-मालाओं के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x