Follow us on

बार संचालक का पीछा कर जान से मारने की कोशिश, पांच पर मुकदमा

Share this post:

वाराणसी विजय कुमार की रिपोर्ट। सिगरा क्षेत्र में बार का संचालक करने वाले यथार्थ चौरसिया को कार सवार पांच युवकों ने पीछा कर जान से मारने की कोशिश की, इस दौरान यथार्थ ने सिगरा पेट्रोल पंप पर रुक कर पुलिस को सूचित किया। आरोप है कि कार सवार युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग‌ गए।‌‌इस मामले में इंस्पेक्टर सिगरा शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार नंबर और सीसीटीवी फुटेज के जरिए युवकों का पता लगाया जा रहा है। मैदागिन सप्तसागर निवासी यथार्थ चौरसिया ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह सिगरा स्थित आईपी ग्रैंड बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर बार का संचालन करते हैं। बीते 26 जुलाई की रात रोजाना की तरह बार बंद कर साफ-सफाई और हिसाब-किताब करने के बाद करीब 2:30 बजे वह घर जाने के लिए निकले। तभी बिल्डिंग के बाहर पहले से पांच युवक खड़े थें। इनमें दो कार में सवार थे, जबकि तीन युवक गेट के पीछे खड़े थे। आरोप है कि सभी गाली-गलौज करते हुए पीछा करने लगे। इस दौरान खुद को खतरे में देख बार संचालक ने सिगरा पेट्रोल पंप पर पहुंच कर पुलिस को सूचित किया। इस मामले में यथार्थ ने पीछा करने वाले युवकों के कार का नंबर और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराया है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ट्रक व बाइक में आमने-सामने भिड़ंत बाइक सवार उज्ज्वल सिंह पुत्र अनूप सिंह २५ वर्ष निवासी भैंसा थाना कछवां जिला मिर्जापुर तथा सुप्रिया पुत्री धनेश सिंह निवासी खोचवा मिर्जामुराद वाराणसी 24 वर्ष दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x