Follow us on

सर्किट हाउस में समन्वय बैठक संपन्न काशी सांसद प्रतियोगिता 2026 के सफल आयोजन हेतु* *जिम्मेदारियां तय

Share this post:

वाराणसी कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्टआज दिनांक 30 जुलाई 2026 को सर्किट हाउस में ‘काशी सांसद प्रतियोगिता 2026’ के आगामी आयोजनों की रूपरेखा तय करने हेतु एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में काशी की प्रतिभाओं को निखारने, आयोजनों को अधिक समावेशी, सुव्यवस्थित और भव्य रूप प्रदान करने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई।

बैठक में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि काशी में खेल, कला, संस्कृति, शिक्षा और युवाओं की प्रतिभा को एक व्यापक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इन प्रतियोगिताओं का विस्तृत खाका तैयार कर लिया गया है। विगत वर्षों की अपार सफलता और लगातार बढ़ती जन-भागीदारी को देखते हुए इस वर्ष आयोजनों का दायरा और विस्तृत किया जा रहा है। महापौर अशोक तिवारी ने आश्वासन दिया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहयोग और भागीदारी की जाएगी। गुजरात के पूर्व विधायक जगदीश पटेल एवं ज़िलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने सांसद प्रतियोगिता को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। ज़िलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने आगामी सभी प्रतियोगिताओं के चरणबद्ध आयोजन, तिथियों और प्रशासनिक तैयारियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह होने वाले कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी है।

*प्रतियोगिताओं की प्रस्तावित रूपरेखा एवं तिथियाें जिनमें प्रमुख* रूप से स्केचिंग, पेंटिंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता का

ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 14 अगस्त 2026 है ।तथा अब तक हजारों पंजीकरण दर्ज हो चुके है। प्रथम चरण में प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से अपनी कृतियाँ वेबसाइट पर अपलोड कर रहे हैं। ऑनलाइन राउंड 3 से 14 अगस्त तक चलेगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का ऑफलाइन फाइनल राउंड 19 व 20 अगस्त को सिगरा स्टेडियम में होगा।

*काशी सांसद टूरिस्ट गाइड* *प्रतियोगिता-2026* का आयोजन तिथि 16 से 24 जुलाई 2026,काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता (क्विज)पंजीकरण अंतिम तिथि: 24 अगस्त 2026,आयोजन अवधि 25 अगस्त से 3 सितंबर 2026 (प्रथम राउंड: 25 अगस्त, द्वितीय राउंड: 29 अगस्त, फाइनल: 2 व 3 सितंबर)।

बोर्ड परीक्षाओं और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार यह आयोजन जनवरी के स्थान पर अगस्त-सितंबर में कराया जा रहा है। *काशी सांसद* *सांस्कृतिक महोत्सव* प्रस्तावित अवधि 14 सितंबर से 24 सितंबर 2026 (प्रथम राउंड:15-16 सितंबर, द्वितीय राउंड: 18-19 सितंबर, फाइनल: 23-24 सितंबर)।श्रेणियाँ व नवाचार नृत्य, नाट्य, वादन और गायन के साथ-साथ 10 सितंबर से प्रस्तावित ‘भजन उत्सव’ के दृष्टिगत गायन श्रेणी में ‘भजन’ का एक विशेष वर्ग जोड़ा जा रहा है। इसका फाइनल कमिश्नरी ऑडिटोरियम जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर होगा। *काशी* *सांसद खेलकूद* प्रतियोगिता आयोजन अवधि: 5 से 24 अक्टूबर 2026 इस बार 32 खेल, 5 आयु वर्ग और 400 से अधिक स्थान पर होगा।सिगरा स्टेडियम सहित विभिन्न खेल परिसरों में लाखों युवा सहभागिता करेंगे। *बाल कवि सम्मेलन एवं युवा संसद* बाल कवि सम्मेलन 2 से 18 नवंबर 2026 (प्रथम राउंड: 2-3 नवंबर, द्वितीय राउंड: 5-7 नवंबर, फाइनल: 17-18 नवंबर)युवा संसद: इस वर्ष पहली बार विद्यालय एवं ज़िला स्तर पर ‘युवा संसद’ का आयोजन कराया जाएगा, जिसमें छात्र संसदीय कार्यवाही, शून्यकाल और ज्वलंत राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे।

काशी सांसद *रोजगार पंजीकरण* अंतिम तिथि: 3 दिसंबर 2026 आयोजन तिथि: 4 व 5 दिसंबर 2026 (आईटीआई करौंदी परिसर अथवा बड़े कवर्ड कैंपस में प्रस्तावित)। हजारों युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोज़गार दिलाने का लक्ष्य है। इस वर्ष का विशेष आकर्षण ‘काशी *सांसद संस्कृत प्रतियोगिता* ‘

काशी की प्राचीन सनातन और शास्त्रीय पहचान को संजोने के लिए इस वर्ष ‘काशी सांसद संस्कृत प्रतियोगिता’ को विशेष रूप से शामिल किया गया है।

प्रतियोगिता के अंग: शास्त्रार्थ/वाक्यार्थ सभा, संस्कृत बाल कवि सम्मेलन व युवा कवि सम्मेलन, संस्कृत आशुभाषण, श्लोक/मंत्रोच्चारण तथा भगवद्गीता, रामचरितमानस व संस्कृत व्याकरण पर आधारित ज्ञान-प्रश्नोत्तरी।

 *कार्यक्रम में समन्वय के लिए संगठनात्मक ज़िम्मेदारियाँ दी गई* आयोजनों को जन-जन तक पहुँचाने और सुचारू समन्वय हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा संयोजकों व सह-संयोजकों की घोषणा की गई जिनमें *भाजपा* *महानगर वाराणसी* के लिए संयोजक उपाध्यक्ष आत्मा विश्वेश्वर को बनाया गया।ज़ोन स्तरीय संयोजक दशाश्वमेध ज़ोन नवीन कपूर,आदमपुर एवं रामनगर ज़ोन मधुकर चित्रांश,भेलूपुर ज़ोन अभिषेक मिश्रा,कोतवाली ज़ोन साधना वेदांती,वरुणापार ज़ोन अशोक जाटव को जिम्मेदारी दी गई।

 *भाजपा वाराणसी ज़िला संयोजक* संजय सोनकर,ब्लॉक स्तरीय टीम काशी विद्यापीठ, आराजी लाइन, सेवापुरी के लिए मुकुंद जायसवाल, उदय पटेल, अरविंद पटेल, पंकज सिंह बाली, अश्वनी पांडेय आदि को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

समन्वय बैठक में चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमील पांडेय, अवधेश राय सहित प्रमुख पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने समस्त जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, शिक्षण संस्थाओं और काशीवासियों से इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ट्रक व बाइक में आमने-सामने भिड़ंत बाइक सवार उज्ज्वल सिंह पुत्र अनूप सिंह २५ वर्ष निवासी भैंसा थाना कछवां जिला मिर्जापुर तथा सुप्रिया पुत्री धनेश सिंह निवासी खोचवा मिर्जामुराद वाराणसी 24 वर्ष दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x