वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट — पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना शिवपुर में घटित हत्या जैसी जघन्य अपराध के मुख्य आरोपी मनजीत चौहान पर कठोर कार्यवाही करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम- 1980 (एनएसए) की धारा 103(1) के अधीन निरूद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट अपूर्व पाण्डेय, अपर पुलिस उपायुक्त वरूणापार लिपि नागयाच व पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार की विस्तृत आख्या के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट वाराणसी द्वारा मु0अ0सं0 134/2026 धारा 103 (1) 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शिवपुर वाराणसी से संबंधित अभियुक्त मनजीत चौहान पुत्र उमेश कुमार निवासी चांदमारी बड़ा लालपुर थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम-1980 की धारा 3(2) के अधीन निरूद्ध किया गया। इस रासुका अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा द्वारा बताया गया की वादी मुकदमा द्वारा थाना शिवपुर पर प्रतिवादी गण द्वारा यूपी कॉलेज कैंपस में वादी के मित्र पर जान से मारने की नियत से गोली चला देना जिससे वादी के मित्र की मृत्यु हो जाने के संबंध में लिखित तहरीर दिया गया था। जिसके संबंध में थाना शिवपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।ऐसी वीभत्स घटना से थाना शिवपुर क्षेत्रान्तर्गत व आसपास के क्षेत्र में लोक व्यवस्था प्रभावित हो गई। विवेचना के दौरान घटित घटना का पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर सफल अनावरण करते हुए हत्या की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त मनजीत चौहान पुत्र उमेश कुमार निवासी चांदमारी बड़ा लालपुर थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी को दिनांक 21.03. 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश से न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा नियमानुसार अभियुक्त के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई। आरोपी द्वारा निरंतर जमानत प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा था जिससे आम जनमानस में अभियुक्त के जेल से छूटने का भय व क्षेत्र की लोक व्यवस्था पुनः प्रभावित होने की आशंका प्रतीत हो रही थी। ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए यह प्रतीत हो रहा था कि यदि अभियुक्त मनजीत चौहान जमानत पर रिहा होता है तो घटनास्थल व उसके आसपास के क्षेत्रो में लोक व्यवस्था पुनः प्रभावित हो सकती है। ऐसी स्थिति में नियमानुसार अभियुक्त मनजीत चौहान उपरोक्त के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की कार्यवाही की गई।