वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट — जनपद में लूट, चोरी, शराब तस्करी एवं अन्य अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग अभियान के दौरान लंका मैदान से कटरिया की तरफ जाने वाली सड़क पर खड़े लावारिस ट्रक से कुल 23 पेटी (1125 पाउच)अवैध देशी शराब ब्लू लाइम ब्राण्ड बरामद किया गया।जिसकी बाजारू कीमत 90,000/ बताया गया और लावारिस ट्रक को जब्त कर लिया गया। इस बरामदगी के बारे में प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र ने बताया कि आज गुरुवार को ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली की लंका मैदान से कटरिया की तरफ जाने वाली सड़क पर एक ट्रक जिस पर अवैध शराब लदा हुआ है। संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। तभी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली जिसमें चालक मौजूद नहीं मिला। ट्रक के केबिन से कुल 23 पेटी (200 एमएल का 45 पाउच प्रति पेटी) ब्लू लाइम ब्रांड की अवैध देशी शराब की कुल 1125 पाउच बरामद की गई।जिसकी बाजारू कीमत कुल 90,000/ रुपया आंका गया।मालवाहक ट्रक को सीज कर दिया गया।शराब से भरे ट्रक की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 जयप्रकाश सिंह, उ0नि0 पंकज मिश्रा, उ0नि0 हरेन्द्र सिंह, हे0का0 रविन्द्र सिंह,का0 ओमप्रकाश आदि शामिल रहे