3– सम्मानित किए गए विश्व हिंदू महासंघ भारत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष सिंह
वाराणसी — उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ शाखा वाराणसी के संघ भवन पर सावन के प्रथम दिन गुरुवार को विश्व हिंदू महासंघ भारत के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष सिंह को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुप्ता द्वारा बाबा विश्वनाथ का स्मृति चिन्ह व दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष रामचन्द्र गुप्ता ने बताया कि सुभाष सिंह ने उत्तर प्रदेश मीनिस्ट्रियल आफिसर्स एसोसियेशन के पदाधिकारी रहने के दौरान कर्मचारियों के हित में काफी संघर्ष किया है।आज उन्हें बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त कर सम्मानित किया गया।
Post Views: 4