दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी दिनांक 05/06.05.2026 को मा0 मुख्यमंत्री, उ०प्र० एवं अन्य वीआईपीगण के आगमन, भ्रमण एवं प्रस्थान के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था तथा आम जनमानस की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु, आवश्यकतानुसार यातायात रोक एवं डायवर्जन लागू किए जाने के संबंध में निम्नलिखित एडवाइजरी जारी की जाती
1. अमर उजाला तिराहा से वीवीआईपी के आगमन से 03 घण्टें पूर्व टेम्पो ट्रेवलर, आर्मेनिया बसें, क्रूजर आदि वाहन को लहुराबीर, मैदागिन की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन वाहनो को लकड़ीमण्डी की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।
2. विशेश्वरगंज तिराहा से वीवीआईपी के आगमन से 01 घण्टें पूर्व चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन वाहनो को गोलगड्डा तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।


3. मरीमाई तिराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के वाहन को तेलियाबाग तिराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे अन्ध्रापुल चौराहा । मलदहिया चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।
4. मलदहिया चौराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के वाहन को जयसिंह चौराहा । लहुराबीर चौराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे मरीमाई तिराहा साजन तिराहा। इंग्लिशिया लाइन तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
5. पिशाचमोचन तिराहा (काशी अनाथालय के पास) से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के वाहन को लहुराबीर चौराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे जयसिंह चौराहा होते हुए मलदहिया चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।
6. थाना चेतगंज के सामने से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के वाहन को लहुराबीर चौराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे की बेनिया तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।
7. थाना चेतगंज के सामने से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के वाहन को लहुराबीर चौराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे की बेनिया तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।
8. गोदौलिया चौराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के वाहन को मैदागिन चौराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा।
दिनांक 06.05.2026 हेतु
1. जेपी मेहता से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के वाहन को भोजूबीर की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हे सेन्ट्रल जेल तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा। वाराणसा
2. गिलट बाजार से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को भोजूबीर सब्जी मंडी तिराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे शिवपुर चुंगी तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।
3. सिंधौरा अण्डरपास एवं टीएफसी से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के वाहन को भोजूबीर सब्जी मंडी की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे हरहुआ रिंग रोड। आजमगढ़ अण्डरपास की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।
4. गिलट बाजार से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के वाहन को भोजूबीर की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हे शिवपुर चुंगी / हरहुआ रिंग रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।
5. महावीर मन्दिर चौराहा से वीवीआईपी के आगमन / प्रस्थान के दृष्टिगत किसी भी प्रकार के वाहन को सब्जीमंडी तिराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा, इन्हे अर्दली बाजार/पाण्डेयपुर चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
अतः सर्व सम्बन्धित से यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की विनम्र अपील है कि उपरोक्तानुसार प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें एवं अत्यंत आवश्यकता की दशा में ही वाहन एवं अतिरिक्त समय लेकर वीवीआईपी कार्यक्रम क्षेत्र मार्ग में निकले। उपरोक्त कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने में यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी को सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।













