Follow us on

स्थलीय निरीक्षण के दौरान नोडल मंत्री ने सफाई व्यवस्था को लेकर जताया था असंतोष

Share this post:

वाराणसी दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट-सिकरौल के सुपरवाइजर का दो दिन का वेतन रोका**स्थलीय निरीक्षण के दौरान नोडल मंत्री ने सफाई व्यवस्था को लेकर जताया था असंतोष*का​वाराणसी : नगर निगम ने सिकरौल क्षेत्र के सुपरवाइजर राजू की कार्य में लापरवाही को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से उसका दो दिन का वेतन रोक दिया है इसके अलावा अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने उसके खिलाफ आगे की कठोर दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति भी कर दी है निगम प्रशासन का कहना है कि क्षेत्रीय विकाससफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

​दरअसल, प्रदेश के नोडल मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा सिकरौल क्षेत्र के स्थलीय निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर असंतोष व्यक्त किया गया था। निरीक्षण के समय मिली खामियों पर मंत्री ने जिम्मेदार कर्मियों पर सख्त से सख्त कदम उठाने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। ​नोडल मंत्री के निरीक्षण के दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं और उनके निर्देशों के अनुपालन में प्रशासनिक स्तर पर त्वरित व सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में सिकरौल क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में घोर लापरवाही पाए जाने पर वहां तैनात सफाई सुपरवाइजर राजू के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। ​मामले पर अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा का स्पष्ट कहना है कि नगर में सफाई कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बरतने वाले कर्मचारियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी यदि इस प्रकार की लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित के खिलाफ भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, संतान की कामनासूर्य षष्ठी पर भदैनी के लोलार्क कुंड में स्नान की सदियों पुरानी मान्यता लोलार्केश्वर महादेव का दर्शन-पूजन व फल-सब्जियों का दान करते हैं श्रद्धालु

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x