Follow us on

आबकारी मामले में अरविन्द केजरीवाल समेत 23 हुए बाइज्जत बरी, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी -आम आदमी पार्टी के जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने कोर्ट द्वारा अरविन्द केजरीवाल समेत 23 आरोपियों को कोर्ट से शराब घोटाले में बाइज्जत बरी किए जाने पर आप वाराणसी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अंबेडकर पार्क में ढोल नगाड़े के साथ खूब नृत्य किया और खूब नारेबाजी करते हुए जश्न मनाया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए झूठा आरोप लगाकर आप नेताओं को बदनाम किया गया लेकिन न्यायालय द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को निष्पक्ष न्याय करते हुए बाउज्जत बरी कर दिया। प्रवक्ता मुकेश सिंह ने कहा कि कोर्ट का फैसला बताता है कि मोदी जी सत्ता के लालच में देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। सीबीआई, ईडी जैसी संस्थान भारत के विंग की तरह कार्य कर रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। रैली का नेतृत्व कैलाश पटेल ने तथा संचालन घनश्याम पाण्डेय ने किया तथा जश्न में प्रमुख रूप से अब्दुल्ला खान, घनश्याम पांडे, अर्चना श्रीवास्तव, शारदा टंडन, अखिलेश पांडे, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रिया पटेल, नितेश सिंह, अमर सिंह पटेल, मोहिनी महेंद्रू, गुलाब सिंह राठौर, सरोज शर्मा, अरविंद यादव, इमरान, देवकांत समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights