Follow us on

Share this post:

पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — जिला सेवायोजन कार्यालय वाराणसी के माध्यम से अब यहां के बेरोजगार अभ्यर्थियों को विदेशों में भी नौकरी करने के अवसर मिलेंगे। सेवायोजन विभाग के माध्यम से सऊदी अरब में फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, स्ट्रक्चर फैब्रिकेटर, मैकेनिकल टेक्निशियन, फेब्रिकेशन फोरमैन, बिल्डर, अपेक्षित ट्रेड आईटीआई और डिप्लोमा धारी ट्रेड के प्लम्बर टेक्निकली, स्ट्रक्चर वेल्डर आदि के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों के लिए 50,000/ से लेकर 1,00,000/तक का वेतन पैकेज मिलेगा। विदेशों में नौकरी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को सेवा योजन विभाग द्वारा (rojgaarsangam.up.gov.in) पोर्टल पर नि: शुल्क रूप से पंजीकरण करा सकते हैं। पोर्टल पर पंजीयन कराने के बाद अपने यूजर आईडी का प्रयोग करके ऑनलाइन आवेदन कर इसका लाभ उठा सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 24 वर्ष से 48 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। बेरोजगार अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि इच्छुक अभ्यर्थी समय के अंदर अपना आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मिशन के अंतर्गत विकसित पोर्टल से समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x