Follow us on

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BHU रविवार देर शाम छात्रों के बीच मिठाई बांटकर जताई खुशी

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी, 26 जुलाई 2026।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) परिसर में समाजवादी पार्टी के नेता रजत बाल्मीकि एवं उनके साथियों ने छात्रों के बीच लड्डू बांटकर खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर रजत बाल्मीकि ने कहा कि यह छात्रों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर लंबे समय से आवाज़ उठा रहे लोगों के संघर्ष का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों युवाओं ने परीक्षा प्रणाली में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाई थी। आज का घटनाक्रम युवाओं की आवाज़ की ताकत को दर्शाता है। धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से इस्तीफा दिया है।उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियां दोबारा उत्पन्न न हों, इसके लिए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाना चाहिए, ताकि देश के विद्यार्थियों का विश्वास मजबूत हो।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्रों ने भी बेहतर एवं निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में सभी ने देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट आरती यादव जी, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी विवेक जोसेफ जी, पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ काशी विद्यापीठ विमलेश यादव जी, मुलायम सिंह युद्ध ब्रिगेड के कैंट विधानसभा अध्यक्ष शशांक वाल्मीकि, एवं तमाम साथी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x