Follow us on

गंगा समग्र कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल इण्टर कालेज बाबतपुर के प्रांगण में किया पौधरोपण 

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट–पर्यावरण की सुरक्षा से मानव सहित अन्य जीवों की उत्तरजीविता के लिए पौधरोपण ही एकमात्र उपाय है। उक्त बातें बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर पौधारोपण अभियान के प्रथम दिन विद्यालय के छात्रों सहित उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि गेल इंडिया लिमिटेड के पूर्व उप महा प्रबंधक नरेंद्र कुमार द्विवेदी ने कही। उन्होंने समाज के हर व्यक्ति को आगे आकर न्यूनतम एक पेड़ मां गंगा के नाम से लगाने के लिए आवाहन किया। गंगा समग्र के सह प्रांत संयोजक दिवाकर द्विवेदी ने जैव विविधता के दृष्टिकोण से उपयुक्त पीपल, पाकड़, बरगद, गूलर और नीम जैसे पौधों के रोपण करने पर प्रमुख रूप से बल दिया। जिससे पक्षियों और वन्य जीव जंतु को भोजन प्राप्त होता है।ऑक्सीजन का सर्वाधिक उत्सर्जन इन्हीं वृक्षों द्वारा किया जाता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य गंगा समग्र कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यालय परिसर में पीपल, मौलसरी एवं आम के पौधों का रोपण किया गया। गुरु पूर्णिमा से प्रारंभ होकर रक्षाबंधन तक मास पर्यंत तक चलाए जाने वाले गंगा समग्र के पौधरोपण अभियान का आयोजन की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश दूबे द्वारा किया गया। गंगा समग्र के भाग संयोजक चंद्र प्रकाश ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में गंगा समग्र की ओर से जिला सह संयोजक राज नारायण पटेल, हरहुआ खंड सह संयोजक दीपक चौहान, जिला शैक्षणिक आयाम प्रमुख जयप्रकाश दुबे, पौधारोपण आयाम प्रमुख भगत यादव, मीडिया आयाम प्रमुख मनोज पाण्डेय, बरूणा नदी आयाम प्रमुख आशीष राजभर सहित विद्यालय के शिक्षक रामलोचन पटेल, दुर्गा प्रसाद दुबे, धर्मेन्द्र कुमार, सर्वेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार, विकास गुप्ता, गीता दूबे, बबीता श्रीवास्तव, जूही तिवारी एवं अन्य अध्यापक सहित सैकड़ो छात्र-छात्राएं शामिल रहे 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x