Follow us on

चेतगंज पुलिस ने अवैध पिस्टल संग एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share this post:

2– चेतगंज पुलिस ने अवैध पिस्टल संग एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

वाराणसी — जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा अपनी पत्नी को मारपीट,गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त विकास उर्फ विक्की पुत्र भैया लाल सेठ निवासी रेशम कटरा थाना चौक वाराणसी को उसके घर से बुधवार को गिरफ्तार किया गया तथा तलाशी में उसके कब्जे से एक पिस्टल व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि बुधवार को आवेदिका द्वारा डायल112 पर अपने पति द्वारा मारपीट करने, गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में तहरीर दर्ज कराई गई थी। पीआरवी से प्राप्त सूचना के आधार पर चौकी इंचार्ज नाटी इमली सन्दीप सिंह मौके पर पहुंचे और महिला के साथ मारपीट व गाली गलौज करने वाले अभियुक्त विकास सेठ उर्फ विक्की सेठ को उसके चन्द्रा टावर नाटी इमली स्थित घर से ही गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त विकास सेठ ने अपना गुनाह कबूल करते हुए अपनी गलती की माफी मांगते हुए भविष्य में दोबारा ऐसा कोई ग़लती ना करने की बात कही गयी। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त विकास थाना चेतगंज पर तीन मुकदमे में संलिप्त हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 सन्दीप सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली,का0 पुनीत कुमार,का0 अरविन्द कुमार,पीआरडी 0036 आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ट्रक व बाइक में आमने-सामने भिड़ंत बाइक सवार उज्ज्वल सिंह पुत्र अनूप सिंह २५ वर्ष निवासी भैंसा थाना कछवां जिला मिर्जापुर तथा सुप्रिया पुत्री धनेश सिंह निवासी खोचवा मिर्जामुराद वाराणसी 24 वर्ष दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x