Follow us on

काशी में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर नकेल, चला हस्ताक्षर अभियान-प्लास्टिक मुक्त सावन के लिए नगर निगम की टीम ने चस्पा किया 372 दुकानों पर स्टीकर*​मैदागिन से गोदौलिया तक चला विशेष अभियान, दशाश्वमेध घाट पर बना सेल्फी प्वाइंट

Share this post:

​वाराणसी दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट : पवित्र श्रावण मास के अवसर पर काशी में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के भारी आगमन को देखते हुए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। धार्मिक यात्रा की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए ‘स्वच्छ काशी, प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त काशी’ अभियान को धरातल पर उतारने की कवायद तेज कर दी गई है।

​अभियान के तहत निगम की टीम ने मैदागिन से गोदौलिया तक मुख्य मार्ग की 372 दुकानों पर स्टीकर चस्पा किए हैं, जिनके माध्यम से दुकानदारों व ग्राहकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई है। इस क्रम में नगर निगम की आईईसी टीम ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।​दशाश्वमेध घाट पर नगर निगम द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जहां स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने प्लास्टिक मुक्त काशी का संकल्प लिया। युवाओं और श्रद्धालुओं को इस मुहिम से जोड़ने के लिए यहाँ एक आकर्षक ‘सेल्फी प्वाइंट’ भी बनाया गया है। ​महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शहर के सभी नागरिकों, व्यापारियों, कांवड़ यात्रियों और दूर-दराज से आ रहे श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बाबा विश्वनाथ की नगरी को स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त बनाने में अपना पूर्ण योगदान दें और प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करें।

ग*

​वाराणसी : पवित्र श्रावण मास के अवसर पर काशी में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के भारी आगमन को देखते हुए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। धार्मिक यात्रा की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए ‘स्वच्छ काशी, प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त काशी’ अभियान को धरातल पर उतारने की कवायद तेज कर दी गई है।

​अभियान के तहत निगम की टीम ने मैदागिन से गोदौलिया तक मुख्य मार्ग की 372 दुकानों पर स्टीकर चस्पा किए हैं, जिनके माध्यम से दुकानदारों व ग्राहकों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई है। इस क्रम में नगर निगम की आईईसी टीम ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।​दशाश्वमेध घाट पर नगर निगम द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जहां स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने प्लास्टिक मुक्त काशी का संकल्प लिया। युवाओं और श्रद्धालुओं को इस मुहिम से जोड़ने के लिए यहाँ एक आकर्षक ‘सेल्फी प्वाइंट’ भी बनाया गया है। ​महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शहर के सभी नागरिकों, व्यापारियों, कांवड़ यात्रियों और दूर-दराज से आ रहे श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बाबा विश्वनाथ की नगरी को स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त बनाने में अपना पूर्ण योगदान दें और प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करें।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x