वाराणसी कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट । मंडुवाडीह पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के चलते एक महिला को उसका खोया हुआ पर्स, मोबाइल, महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं नगदी सकुशल वापस मिल गई।शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को प्रिया सिंह पत्नी चंदन कुमार सिंह, निवासी ग्राम रैपुरिया, थाना चुनार, जनपद मिर्जापुर ने मंडुवाडीह पुलिस को सूचना दी कि मंडुवाडीह चौराहे के आसपास उनका पर्स कहीं गुम हो गया है। पर्स में एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा नगदी रखी हुई थी।सूचना मिलते ही मंडुवाडीह थाना की महिला उपनिरीक्षक नेहा परवीन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खोजबीन शुरू की। पुलिस की तत्परता से कुछ ही समय में महिला का गुम हुआ पर्स, मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं नगदी बरामद कर सुरक्षित रूप से उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।अपने सभी सामान सकुशल वापस मिलने पर प्रिया सिंह ने मंडुवाडीह पुलिस, विशेष रूप से महिला उपनिरीक्षक नेहा परवीन का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की और कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस संवेदनशील एवं सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की।