Follow us on

रोजगार मेले में 22 अभ्यर्थियों को मिली‌ नौकरी

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी –केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी द्वारा कार्यालय परिसर चौकाघाट में बुधवार को एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में वेलस्पन इंडिया लिमिटेड गुजरात, ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक लखनऊ, सरवन केयर प्राइवेट लिमिटेड वाराणसी, सीएसआईएस वाराणसी,आरएस जी सहित 6 कंपनियों ने अपने स्टाल लगाए थे। इस रोजगार मेले का शुभारंभ करते हुए सहायक निदेशक सेवा आयोजन मुकेश कुमार ने जॉब ऑफर प्राप्त अभ्यर्थियों को सुझाव दिया कि आज के इस दौर में आपको तकनीकी शिक्षा अवश्य ग्रहण करना चाहिए। मेला प्रभारी दीप सिंह ने प्रतिभागी अभ्यर्थियों को रोजगार मेला में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों से आए नियोजकों से रिक्तियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपको बिना समय गवाये जहां भी अवसर मिले उसे तत्काल ग्रहण कर लेना चाहिए। रोजगार मेले में जनपद के आसपास के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से आने वाले 109 अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन किया था। जिसमें से 22 अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिला।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x