वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी — जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जाएं अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा शांति भंग करने वाले अभियुक्त विनोद साहनी पुत्र स्वर्गीय भोला मांझी निवासी मान मंदिर घाट थाना दशाश्वमेध वाराणसी को डीसीएम तिराहा थाना चेतगंज के सामने से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि वादिनी मुकदमा की अभद्र फोटो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर अभियुक्त विनोद साहनी पुत्र भोला मांझी द्वारा लगाए लगाए जाने व मना करने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में बुधवार को थाना चेतगंज पर तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर चेतगंज पुलिस ने अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 67 ए0आईटी एक्ट व 351(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 विकास कुमार चौकी प्रभारी पानदरीबा ,का0 प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे।







