राजेश पटेल की रिपोर्ट वाराणसी* राजातालाब क्षेत्र के ग्राम मरुई में 17 जून को विवाह समारोह के दौरान हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बहुभोज के मौके पर दूल्हे के चाचा बहादुर राम के साथ हुई बर्बर मारपीट में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। गोमती जोन की डीसीपी *नीतू काद्दयान* , जिन्हें अपनी सख्त कार्यशैली के कारण ‘ *लेडी सिंघम* ‘ के रूप में जाना जाता है, लेडी सिंघम घटना को गंभीरता से लिया। उनके नेतृत्व और सख्त निर्देशों पर गठित पुलिस टीम ने मात्र 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों—मुकेश, हिमांशु, विपिन, विवेक और निखिल को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी *नीतू काद्दयान* की तेजतर्रार कार्रवाई ने क्षेत्र में कड़ा संदेश दिया है। शेष आरोपी विकास की तलाश जारी है।













