वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी –-पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध डा.अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चौक दिलीप मिश्रा की पुलिस टीम और साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक सौरभ शाही के द्वारा बच्चों व व्यक्तियों की अश्लील वीडियो बनाने वाले अभियुक्त सरताज अहमद उर्फ राजू पुत्र ताज अहमद निवासी मिन्ने खां मस्जिद की गली हड़हा चौक को आज बुधवार को अपरान्ह मिन्ने खां मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त सरताज अहमद को भा0द0वि0 की धारा 67 बी आईटी एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक चौक दिलीप मिश्रा, उ0नि0 सौरभ शाही, हे0का0 दिलीप कुमार सिंह,आरक्षी उदय सिंह,आरक्षी किशन शर्मा आदि शामिल रहे।