Follow us on

शिक्षक विधायक लाल बिहारी ने आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत किया बैठक 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी -सर्किट हाउस वाराणसी के सभागार में बुधवार को वाराणसी मिर्जापुर खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव ने आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण बैठक किया। बैठक में समाजवादी पार्टी के नेतागण, शिक्षकगण, शिक्षाविद एवं पार्टी के कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए लाल बिहारी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा शिक्षकों, शिक्षा व्यवस्था और शिक्षण संस्थानों के हित में ऐतिहासिक एवं जन कल्याणकारी कार्य किए हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालय के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के 300 स्थाई मान्यता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों को अनुदानित करने का निर्णय लिया गया तथा दूसरे चरण में 1100 जूनियर हाई स्कूलों को एक साथ अनुदानित करने का ऐतिहासिक कार्य किया गया। इसी प्रकार हजारों विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का विनियमितिकरण कर उन्हें सामाजिक सम्मान, स्थायित्व और अधिकार दिलाने का काम समाजवादी सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार और बेहतर शैक्षिक सुविधाओं के विस्तार के लिए भी समाजवादी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए। इंटरमीडिएट स्तर के विद्यार्थियों के लिए 20 लाख रुपए तथा डिग्री के लिए 40 लाख रुपए की सहायता देकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षण संस्थानों की स्थापना को प्रोत्साहित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने तथा धन्यवाद ज्ञापित बौद्ध अवधेश अंबेडकर ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, जिला प्रभारी प्रदीप कुमार मौर्या, पूर्व एमएलसी राजदेव सिंह, रूपनारायण पटेल, जगन्नाथ कुशवाहा, आनंद मोहन गुड्डू, अवधेश पाठक, पूर्व प्रमुख सुभाष यादव, बालकृष्ण पटेल, गणेश यादव, उमेश प्रधान, पूजा यादव, जैन कुशवाहा, चंद्रशेखर सिंह, डॉक्टर संजय सोनकर, मोदी यादव, लाल बाबू सोनकर, शशि यादव, विद्या भारती, बाबूलाल यादव, पखंडी बिन्द, मनोज यादव, हीरालाल मौर्य, गोपाल यादव, आनंद पटेल, मोतीलाल, गोपाल पाण्डेय, धर्मेंद्र यादव, आनंद यादव, राजेंद्र प्रसाद, शंभू यादव, सुजीत पाण्डेय, शमशेर, मन्नूअंसारी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x