Follow us on

चौकाघाट त्रिमुहानी पर जर्जर मकान की दीवार गिरी मची अफरा-तफरी — बाल-बाल बचे लोग

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी। चौकाघाट त्रिमुहानी के पास मैत्री मेडिकल के बगल में चौरा माता मंदिर के ठीक सामने वर्षों से जर्जर पड़े मकान की एक दीवार भारी बारिश के कारण अचानक भरभराकर गिर गईमकान के नीचे मोमोज की दुकान लगती है और सामान्य दिनों में यहां लोगों की भारी भीड़ रहती हैबारिश के कारण उस समय अपेक्षाकृत कम लोग मौजूद थे, बावजूद इसके दीवार गिरने से आसपास खड़े कई लोगों के ऊपर मलबा जा गिरा गनीमत रही कि लोग बाल-बाल बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आईघटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची हुई हैस्थानीय लोगों के अनुसार जर्जर मकान को गिराने के लिए कई बार मकान मालिक की ओर से संबंधित विभाग को नोटिस अथवा प्रार्थना पत्र दिए जाने की बात सामने आई हैइसके बावजूद समय रहते कार्रवाई नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। वही लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जर्जर मकान को हटाने की कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती हैस्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल जर्जर भवन का निरीक्षण कर उसे सुरक्षित तरीके से गिराने की मांग की है

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x