वाराणसी कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट। रोहनिया थाना क्षेत्र स्थित औढे ग्राम सभा के पूर्व प्रधान स्व. हौसला प्रसाद दुबे जी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
स्व. दुबे जी की पुण्यतिथि 7 अगस्त 2025 को थी, जिसके उपलक्ष्य में 26 अगस्त 2026 को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों को साड़ियों का वितरण किया गया। पुण्यतिथि के अवसर पर प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामवासी और क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने स्व. हौसला प्रसाद दुबे जी के कार्यकाल और उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को याद करते हुए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।