वाराणसी शिवपूजन कुमार की रिपोर्ट/राजातालाब :देशभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान की एक अनोखी मिसाल पेश करने वाले वाराणसी के युवा सुबेदार यादव को ‘परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव ने स्मृति मोमेंटो‘ से सम्मानित किये।
वाराणसी जिले के राजातालाब तहसील अंतर्गत मिर्जामुराद (सेवापुरी क्षेत्र) के निवासी सुबेदार यादव ने अपने एनसीसी (NCC) प्रशिक्षण के दौरान ही एक मिसाल कायम की थी। वर्ष 2022 में उन्होंने अपनी निजी बचत और चंदा इकट्ठा करके गाजीपुर स्थित 1965 युद्ध के महान नायक, परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा के ऊपर पक्की छत का निर्माण कराया था, ताकि प्रतिमा धूप और बारिश से सुरक्षित रह सके।
सुबेदार यादव के इस निस्वार्थ सेवा भाव, देशभक्ति और शहीदों के प्रति समर्पण की सराहना हर तरफ हो रही है। इसी उत्कृष्ट कार्य और राष्ट्रप्रेम की भावना को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित स्मृति चिन्ह से अलंकृत किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने सुबेदार यादव के इस कार्य को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि शहीदों की धरोहर को सहेजने का उनका यह प्रयास काबिले तारीफ है।