Follow us on

यूपी कालेज में उन्नत भारत अभियान के अन्तर्गत संगोष्ठी का हुआ आयोजन 

Share this post:

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट –उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय वाराणसी के सभागार में शुक्रवार को उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत एक ज्ञानवर्धक एवं वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का मुख्य विषय आनुवंशिक रूप से संशोधित कपास, उस पर चल रहे नवीन शोध तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती रहा। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ राजर्षि जी के चित्र पर माल्यार्पण , पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्वलन कर कराया गया। इस अवसर पर प्रो.तुमुल सिंह द्वारा मुख्य वक्ता डा.पीके सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक सीएसआईआर लखनऊ का स्वागत एवं परिचय कराया गया। मुख्य वक्ता डा.पीके सिंह ने अनुवांशिक रूप से संशोधित कपास, कीट प्रतिरोधी फसलों तथा इस क्षेत्र में चल रहे नवीन शोध के विभिन्न वैज्ञानिक पहलुओं को सरल, रोचक एवं संवादात्मक शैली में समझाया। विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए अनेक सवाल पूछे जिनका मुख्य वक्ता द्वारा वैज्ञानिक एवं तार्किक ढंग से समाधान किया गया। कार्यक्रम में डा. पुष्पराज शिवहरे पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान द्वारा कृषि पशुपालन एवं ग्रामीण विकास के पारस्परिक संबंधों पर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किया।साथ ही डा. जितेन्द्र सिंह द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक खेती विषय पर व्याख्यान दिया गया। जिसमें प्राकृतिक तथा जैविक खेती की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता डॉ पीके सिंह को उनके ज्ञानवर्धक एवं महत्वपूर्ण व्याख्यान के लिए स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस प्रकार उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित यह संगोष्ठी अत्यंत सफल सार्थक एवं प्रेरणादायक रही। इस कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर डीके सिंह, प्रो. एनपी सिंह, प्रो. एसके द्विवेदी संकायाध्यक्ष विज्ञान,प्रो.सुधीर राय, विभागाध्यक्ष प्रो.तुमुल सिंह,डा.एसके श्रीवास्तव, डॉ बी के सिंन्हा,डा.पुष्पराज शिवहरे, डा. जितेंद्र सिंह, डॉ दीपक कुमार सिंह, डॉ. अंकित कुमार सिंह, डॉ शिवराज वर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर सतीश प्रताप सिंह, विनय प्रताप, प्रीति यादव सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x