वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी — जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में गठित थानाध्यक्ष मण्डुवाडीह दिगम्बर उपाध्याय की पुलिस टीम द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने वाले वांछित अभियुक्त अश्वनी गौतम उर्फ देव सिंह पुत्र आनंद प्रिय उर्फ राजाराम शंदावार निवासी महुआ महोई मुर्रा थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात को तकनीकी संसाधनों का प्रयोग कर लोकेशन के आधार पर सोमवार को मणिकर्णिका घाट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में थानाध्यक्ष मण्डुवाडीह दिगम्बर उपाध्याय द्वारा बताया गया कि अभियुक्त द्वारा वादी की 23 वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना, जिससे वादी की पुत्री द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के संबंध में तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर गठित की गई पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अश्वनी गौतम को पूर्वान्ह मणिकर्णिका घाट से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 108 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार यादव,का0 अतुल कुमार पाण्डेय आदि शामिल रहे।