वाराणसी काशी दीप विजन ) इलाहाबाद हाईकोर्ट के एसोसिएशन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सक्रिय हाईकोर्ट एवं जिला न्यायालयों के अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख रुपये तक की इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का वाराणसी सेंट्रल बार एसोसिएशन ने स्वागत किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि यह निर्णय अधिवक्ता समाज के हित में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री के वाराणसी आगमन पर सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
Post Views: 1