रिपोर्ट विजय कुमार की वाराणसी। बुधवार को गुरुबाग स्थित गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज में मां गंगा की धारा को निर्मल बनाने की गूंज सुनाई पड़ी। “हर हर गंगे नमामि गंगे नहीं रुकेंगे हम स्वच्छ करेंगे” के उद्घोष ने सभी को गंगा निर्मलीकरण मुहिम में सहयोगी बनने हेतु प्रेरित किया।137 सीईटीएफ 39 जीआर गंगा टास्क फोर्स व नमामि गंगे गंगा विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण में नई पीढ़ी की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनजागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यालय की प्राचार्य सुमेधा सिंह ने सभी का स्वागत किया। संवाद सत्र के बाद प्रश्नोत्तरी सत्र में गंगा के उद्गम पर आधारित प्रश्नों का उत्तर देकर छात्राओं ने नमामि गंगे की टी-शर्ट, कैप व पौधे भेंट स्वरूप प्राप्त किए।सभी शिक्षिकाओं के बीच औषधीय पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम समन्वयक लक्ष्मी पाठक, जय विश्वकर्मा व चारुशिला सिन्हा रहीं।