Follow us on

भारतेंदु हिंदी समाज का वह आसमान हैं, जिसमें अंतर्विरोध भी समाहित हैं : व्योमेश शुक्ल भारतेंदु भवन में भारतेंदु हरिश्चंद्र की 177वीं जयंती पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Share this post:

वाराणसी ( काशी दीप विजनहिंदी भाषा और साहित्य के उन्नायक भारतेंदु हरिश्चंद्र की 177वीं जयंती पर बुधवार को उनके आवास भारतेंदु भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता नागरी प्रचारिणी सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल ने भारतेंदु हरिश्चंद्र की जीवन-यात्रा और साहित्यिक अवदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। व्योमेश शुक्ल ने कहा कि भारतेंदु एक ओर मर्यादा का नाम हैं तो दूसरी ओर मर्यादा के विवेकसम्मत अतिक्रमण का भी। उन्होंने शास्त्र, लोक, ज्ञान, कला, अभिजनता और साधारणता, स्त्री और पुरुष, हिंदी-अंग्रेजी, खड़ी बोली और ब्रज जैसे अनेक अंतर्विरोधों को अपने भीतर समाहित कर लिया था। उनका व्यक्तित्व हिंदीभाषी समाज के लिए एक ऐसे आसमान की तरह है, जिसके नीचे धरती, वृक्ष, फल-फूल और हमारे प्राणों को निर्धारित करने वाली सांस तक मौजूद है।

 

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने भारतेंदु हरिश्चंद्र और उनके कृतित्व से जुड़े स्मारकों के साथ अपने जीवन एवं सार्वजनिक जीवन के संबंधों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन प्रतीक शर्मा ‘विधु’ ने किया। अतिथियों का स्वागत भारतेंदु बाबू के वंशज दीपेश चंद्र चौधरी ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. अनुराग टंडन, डॉ. आमोद दत्त शास्त्री, पवन, अरविंद कुमार, शिवदत्त द्विवेदी, सिराज अहमद और भरत गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, संतान की कामनासूर्य षष्ठी पर भदैनी के लोलार्क कुंड में स्नान की सदियों पुरानी मान्यता लोलार्केश्वर महादेव का दर्शन-पूजन व फल-सब्जियों का दान करते हैं श्रद्धालु

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x