वाराणसी रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता –जनपद में हेरोइन, गांजा, आदि मादक पदार्थों की विक्री व तस्करी करने के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह की पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक गांजा तस्कर इश्तियाक पुत्र जलालुद्दीन निवासी बच्छांव थाना रोहनिया वाराणसी को बुधवार को अपरान्ह डाफी टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उसके कब्जे से 1.075 किग्रा0 अवैध गांजा,एक मोबाइल फोन व 330/नगदी बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा तस्कर को भा0द0वि0 की धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह, उ0नि0 धर्मेन्द्र राजपूत, हे0का0 रामेश्वर,का0 बलिराम वर्मा,का0 सचिन मिश्रा आदि शामिल रहे।