Follow us on

लंका पुलिस ने शातिर मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार, चार चोरी की बाइक बरामद

Share this post:

रिपोर्ट दिव्य प्रकाश गुप्ता वाराणसी अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लंका पुलिस ने एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से की गई जांच के आधार पर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने थाना लंका में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 467/2026 और 466/2026 से संबंधित अभियुक्त विकास कुमार गुप्ता पुत्र रामायण गुप्ता, निवासी सालारपुर पंचकोशी, थाना सारनाथ, वाराणसी, उम्र 26 वर्ष को 16 सितंबर 2026 की रात 22:55 बजे सामने घाट लंका पुल के नीचे से गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के कब्जे से चार मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, जिनमें पैशन प्रो काले रंग की, महिंद्रा सेंट्रो काले रंग की, स्प्लेंडर काले रंग की तथा एक अन्य पैशन प्रो शामिल है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त का पूर्व में भी जैतपुरा थाने में मोटरसाइकिल चोरी से संबंधित आपराधिक इतिहास दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार, उपनिरीक्षक सौरभ तिवारी, उपनिरीक्षक शिवाकान्त शर्मा तथा हेड कांस्टेबल मनोज सिंह और अच्छेलाल शामिल रहे। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x